Historical Person

This blog for information of Indian historical person

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार के बारे में (About Bhim Praveen Kumar of Mahabharata)

दोस्तों क्या आप जानते हो भारत के पुराने व सबसे मशहूर महाभारत सीरियल में अपना सबसे अभिनय भीम  के रुप में किरदार निभाने वाले  प्रवीण कुमार के बारे में अगर नहीं तो चलिए  जानते है प्रवीण कुमार के बारे में:-

महाभारत के प्रवीन कुमार


प्रवीन कुमार ने महाभारत में भीम का किरदार निभाकर सबके दिलो  व घरो मेंं अपनी जगह बनाई ली थी। वर्तमान मे जो भी इनको देखता था वो इन्हे भीम के रुप में जानता था। इन्होने  लोगो के दिलो मे भीम का किरदार निभाकर  भारत के लोगो मे एक अलग ही पहचान  बना ली थ।   


इनका जन्म

भीम के रुप मे किरदार निभाने वाले प्रवीन कुमार का जन्म सन 06 दिसम्बर 1947 को भारत के राज्य पजांब के सरहली कलां मे हुआ था।

इनका पूरा नाम और इनकी लम्बाई

प्रवीन कुमार का पुरा नाम प्रवीन कुमार सोबती है इनकी लम्बाई 2.05 मीटर व  6 फीट है और इनका वजन करीब 123 किलोग्राम है।


प्रवीन कुमार की शिक्षा 

प्रवीन कुमार ने अपनी शिक्षा पजाब के सरहली कलां के एक सरकारी स्कूल से की और उसी स्कूल में शिक्षा के साथ ही खेल में भाग लिया।


इनका करियर 

प्रवीन कुमार ने अपना करियर मे काफी कुछ किया जिसके कारण उनको भारत में एक अलग पहचान मिली। इन्होने  खेल से लेकर राजनीति तक अलग अलग रुप मे किरदार निभाकर अपना करियर बनाया।

खेल मे करियर  

प्रवीन कुमार लम्बे होने के कारण अपना करियर शुरुआत मे खेल से किया  और इनको शुरु से ही खेल मे रुचि होती थी। स्कूल से ही खेल मे भाग लेकर खेल में अपनी अच्छी पकड़ बनाई। यह भारतिय एथलेटिक्स में प्रमुख खिलाडी थे। इन्होने ने ऐशियाई खेलोंं भी भाग लिया जिसमे 4 मेडल जीते (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कास्य)। 1966 में किंग्स्टन में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और 1974 में तेहरान में हुए एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता। और इसके साथ ही इन्होने 2 ओलम्पिक खेलो (1968 व 1972) में भी भाग लिया और भारत का प्र्तिनिधित्व किया। 


सैनिक के रुप में कार्यरत 

प्रवीन कुमार ने खेल के साथ ही भारतिय सैना मे भी अपना योगदान दिया। इनको खेल के कारण सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांंडेट के पद पर रहकर रक्षा  क्षेत्र में योगदान दिया।


फिल्मो मे अभिनय 

प्रविन कुमार ने खेल व सेना मे योगदान के साथ ही फिल्मो पर भी काम किया है और लोगो के दिलो में अपनी अलग एक पहचान  बनाई है। इन्होने करीब 50 फिल्मो में काम किया है।

प्रवीन कुमार की पहली फिल्म रक्षा  थी। इनका 100 रुपये के शगुन से एक्टिंंग में अपनी किस्मत का ताला  खोला  था जब वह बीएसएफ  में कार्यरत थे उनके मन में करियर बदलने का विचार आया और कुछ समय बाद ही उनका सपना पूरा हो गया और उन्हे फिल्म में कार्य करने क ऑफर मिला।   

प्रवीण कुमार ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म मे कार्य किया जिसमे  सबसे सफल और प्रसिद्ध पंच संवादों में से एक, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह फिल्म में पहला झटका लेने वाले अभिनेता थे। प्रवीण कुमार ने महान "मुख्तार सिंह" की अर्ध-हास्य भूमिका निभाई, जो एक ड्रग डीलर है, जो बाद में शहंशाह द्वारा पीटे जाने पर डेयरी का मालिक बन जाता है।

इस तरह से प्र्वीन कुमार ने टी.वी सीरियल के साथ ही करीब 50 फिल्मोंं कार्य किया। 

इनकी अखिरी फिल्म 2013 में आई थी  जिसका नाम बरबरिक था 


राजनीति मे नेता के रुप में करियर 

प्रवीन कुमार ने फिल्मो की दुनिया  के साथ ही राजनिति में भी करियर बनाने की कोशिश की। 2013 में अखिरी फिल्म करने के बाद वजीरपुर से आम आदमी पार्टी जोइन की और विधान सभा चुनाव लडा जिसमे वह हार गये। बाद मे वह BJP जोइन की और BJP के सदस्य बन गये।

महाभारत मेंं भीम के किरदार से एक अलग पहचान के रुप में

प्रवीन कुमार को 1988 में तब अलग पहचान मिली जब इन्होने बी. आर. चोपड़ा का अन्तरराष्ट्रीय  लोकप्रिय व एतिहासिक सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाया। यह सीरियल इतना मशहूर हुआ की प्रवीन कुमार को हर घर मे एक अलग पहचान के रुप मे भीम  का नाम मिला। इससे इनको रियल नाम की जगह भीम के नाम से ही जानने लगे थे।  


प्रवीन कुमार का निधन

प्रवीन कुमार का निधान 8 फरवरी 2022 में  सुबह के समय 74 साल की उम्र में  हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। यह काफी समय से बिमार थे और आर्थिक तंगी आने के कारन काफ़ी परेशान थे।

 इन्होने खेल से लेकर फिल्म व महाभारत सिरियल  तक लोगो के दिल मेंं अपनी जगह बनाई और काफी मशहूर हुई।प्रवीन कुमार ने खेल से लेकर  राजनितिक तक  अपने जीवन में काफी उतार‌-चढाव किये।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें