क्या आप जानते हो ? भारत के गायक के. के. कुन्नथ कौन है जो आज हम लोगो के बीच नहीं रहे है| आज हम इस पोस्ट मे आपको भारत के मशहूर गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ के बारे मे बताएँगे, कि वह कैसे एक आम आदमी से इतने बड़े मशहूर गायक बने| तो चलिये जानते है, भारत के मशहूर व प्रसिद्ध गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ के बारे में:-
![]() |
के. के. कन्नथ |
इनका जन्म व परिवार
इनका जन्म 23 जनवरी 1968 को केरल राज्य के एक कस्बे के मलयाली परिवार मे हुआ था। इनके पिता का नाम सीएस नायर और माँ का नाम कनाककवल्ली था|
इनका बचपन और पढ़ाई
इनकी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मारी स्कूल से की और इसके बाद दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुशन किया| इनको बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक थ। यहा अपने स्कूल के दिनो मे भी गाना गाते थे और स्कूल व कॉलेज के प्रोग्राम मे हिस्सा लेते थे|
इनका करियर और
पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होने सबसे पहले एक होटल मे 8 महीने सेल्समेन के पद पर काम किया लेकिन इनका वंहा पर मन नहीं लगा और नौकरी छोड़ दी। फिर इसके बाद इन्होने म्यूजिक में दिल लगाने लगे। इन्होने की-बोर्ड खरीदा और शिबानी कश्यप और साइबल बासु के साथ मिलकर जिंगल्स बनाने लगे। इससे इन्हे कमाई भी होने लगी लेकिन यहा इससे संतुष्ट नही थे यह म्यूजिक में कुछ और करना चाहते थे। इसलिए इन्होने मुंबई का रुख किया। लेकिन जिंगल्स बनाना
नहीं छोड़ा। हिंदी सिनेमा में इंट्री से पहले केके ने 3500 ऐड जिंगल्स कर चुके थे। साल 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय
क्रिकेट टीम के समर्थन में 'जोश
ऑफ इंडिया' गाना गाया था।
बालीवुड की दुनिया मे कदम और करियर
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर रंजीत बरोत को नए सिंगर की तलाश थी।इसी दौरान केके की उनसे मुलाकात हुई और रंजीत ने केके को साइन कर लिया। इस तरह से केके को बॉलीवुड में गाना गाने का मौका मिला। केके का पहला हिंदी गाना फिल्म माचिस में 'छोड़ आए हम' थी। इसके बाद केके ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। केके लगातार बॉलीवुड में हिट गाने देने लगे। केके ने हम दिल दे चुके सनम, कोई कहे कहता रहे, दस बहाने, अजब सी, खुदा जाने, मैंने दिल से कहा जैसे गाने गाए और बॉलीवुड में मशहूर हो गये।
इनका विवाह और बच्चे
कृष्ण कुमार कुन्नथ का विवाह सन 1991 में अपनी बचपन की दोस्त ज्योति के साथ हुआ था। इनके दो बच्चे है एक बेटा नकुल कृष्ण कुन्नथ और दूसरी बेटी तमारा कुन्नथ है। बेटा भी अपनी पापा की तरह गायक है।
इनके प्रसिध्द गाने
इनहोने हिंदी फिल्मों में 250 से
ज्यादा गाने गाए थे। जबकि तमिल और तेलुगु में 50 से अधिक गाने गाए थे। केके ने कई सुपरहिट गाने गाए
थे। केके ने ना सिर्फ बॉलीवुड के अलावा तमिल, बंगाली, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी गाने गाए थे। इनके कुछ हिंदी प्रसिद्ध गाने:-
1. छोड़ आये हम
2. यारों दोस्ती बड़ी हसीन
3. तू भी मेरे सब है
4. आवारापन बंजारापन
5. मैंने दिल से कहा
6. सच कह रहा है दीवाना
7. तूने मारी एंट्री
8. कोई कहे कहता रहे
9. बस बहाने करके ले गया दिल
10. जरा सी दिल में दे जगह तू
के के का निधन
31 मई 2022 को कोलकाता के एक लाइव कंसर्ट प्रोग्राम के दौरान अचानक से उनको दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो गयाl यह 53 साल के थे और शरीर इसे बिल्कुल फिट थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें